#ThaneNews: संगीत साहित्य मंच की 112वीं मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच के तत्वावधान अक्टोबर माह की 112 वीं काव्यगोष्ठी संगीत साहित्य मंच के सह संयोजक सदाशिव चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित की गई।गोष्टी की अध्यक्षता भारतीय जनभाषा प्रचार समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह गहरवार ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामस्वरूप साहू उपस्थित थे।कुल उपस्थिति 13 कवियों की रही जिसका संचालन उमेश चन्द्र मिश्र 'प्रभाकर' ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ नरेन्द्र शर्मा 'खामोश' के सरस्वती वंदना से किया गया। 

अक्टूबर माह की गोष्टी रविवार को शारदीय नवरात्र और दशहरा को समर्पित रहा जिसमें अलग अलग शैली और अलग अलग विषयों पर अजय सिंह,शारदा प्रसाद दुबे,नरेन्द्र शर्मा 'खामोश',श्रीनाथ शर्मा, सदाशिव चतुर्वेदी 'मधुर', सुशील शुक्ल 'नाचीज', राजेश दुबे 'अल्हड़ असरदार,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, भारतीय जनभाषा प्रचार समिति सेक्रेटरी रामप्यारे सिंह रघुवंशी,संगीत साहित्य मंच संस्थापक रामजीत गुप्ता,उमेश चन्द्र मिश्र'प्रभाकर'और डॉ रामस्वरूप साहू ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।नरेंद्र सिंह गहरवार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में रचनाओं की सराहना किया और इस बात पर जोर दिए कि रचनाएं सामयिक विषयों पर हों एवं संवेदनशील हों।अंत में सदाशिव चतुर्वेदी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का मेहमान नवाजी करते हुए आभार व्यक्त किया।


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network
Ad


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें