#BareillyNews: आरएफसी ने किया आंवला मण्डी में संचालित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork



निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 
बरेली। आरएफसी मनिकण्डन ए ने बरेली की आंवला मण्डी में संचालित धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि धान क्रय केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थायें पूर्ण हैं तथा धान की आवक होते ही क्रय केन्द्रों पर धान क्रय प्रारम्भ हो जायेगा। आंवला मण्डी में खाद्य विभाग के 06, यू. पी.एस.एस. के 02 तथा पी.सी. एफ के 02 कुल 10 धान क्रय केन्द्र संचालित है, जिनके केन्द्र प्रभारी केन्द्र पर उपस्थित पाये गये। आरएफसी द्वारा केन्द्र प्रभारियों को दैनिक रूप से प्रातः 9 बजे से पूर्व केन्द्रों पर उपस्थित होकर ई-पॉप डिवाइस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिये गये। 


केन्द्र प्रभारियो को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि यदि केन्द्रों पर मानक से अधिक नमी वाला धान आता है तो उसको सुखाकर निर्धारित मानक में आने पर केन्द्र पर क्रय किया जाये। आंवला में साफ- सफाई की व्यवस्था खराब पाये जाने पर मौके पर उपस्थित मण्डी निरीक्षक को मण्डी परिसद में साफ- सफाई दुरस्त कराने के निर्देश दिये गये। आज धान खरीद के प्रथम दिवस पर आर एफ सी के अतिरिक्त जनपद एवं मण्डल स्तरीय समस्त अधिकारियों द्वारा धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें