#PrayagrajNews: अथर्वन फाउंडेशन ने की किशोरावस्था में होने वाले मुख्य परिवर्तन पर चर्चा | #NayaSaveraNetwork





  • किशोरावस्था में सामाजिक संबंधों व गुणों का अर्जन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलते हैं : डा. रश्मि



नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। वीकर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में स्वयंसेवी संस्था अथर्वन फाउंडेशन की ओर से "किशोरावस्था में होने वाले मुख्य परिवर्तन" विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था सचिव डा. कंचन मिश्रा (गायनकोलॉजिस्ट) ने उपस्थित छात्रों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन संबंधित जानकारियां प्रदान की। डा. रश्मि भार्गव (गायनकोलॉजिस्ट) ने कहा कि किशोरावस्था में सामाजिक संबंधों और सामाजिक गुणों का अर्जन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलते हैं। इस अवस्था के अंत तक प्रायः बच्चे सामाजिक रूप से परिपक्व हो जातें हैं।

संस्था उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने स्कूल में आए अतिथियों का परिचय कराया। उक्त कार्यक्रम में वीज़कीड की प्रोपराइटर सुश्री रजनी डोगरा ने बच्चों को दैनिक जीवन-शैली व कैरियर निर्धारण के संदर्भ में बताया। धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानाध्यापक वी०डी० शुक्ल ने किया एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था कोआर्डिनेटर एवं विद्यालय की शिक्षिका ठाकुर स्नेहलता ने की।: 






नया सबेरा का चैनल JOIN करें