#VaranasiNews : कोचिंग से लौटते समय छात्रा को पकड़कर की छेड़खानी, नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। चौबेपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित अनिल सोनकर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को उसके गांव चंद्रावती के पास से पकड़ा। उसे थाने लाकर विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी रही।  घटना 25 अक्टूबर की है। पीड़िता ने बताया कि कोचिंग से लौटते समय स्कूल के पास मौजूद अनिल सोनकर ने उसे जबरदस्ती पकड़ा और छेड़छाड़ की। इसके बाद एक नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश कर दिया। आरोपित ने उसे एक अज्ञात स्थान पर बंद रखा और अगले दिन होश में आने पर दूसरी जगह छोड़ दिया। होश में आने पर पीड़िता ने एक अजनबी के मोबाइल से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। पीड़िता के बयान के आधार पर चौबेपुर थाना में मुकदमा संख्या 706/2024 धारा 64(1), 123, 127(2), और 351(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया। विवेचना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ कांस्टेबल शशि कुमार सरोज शामिल रहे।


दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Hero | शुभ मुहूर्त आया | हीरो साथ लाया | इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 40,000/- तक की छूट | HF Deluxe पर 5,500/- की नकद छूट | 1100 से बुकिंग प्रारंभ | हीरो की हर बुकिंग पर पाएं मिल्टन का 5 लीटर का वाटर कूलर | डिलीवरी पर पाएं मिल्टन का कैसेरोल | 90% फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध | डाउन पेमेंट मात्र 8999/- | 15 मिनट में फाइनेंस | सिर्फ आधार कार्ड से फाइनेंस | फिर देर किस बात की जल्द कीजिए और सम्पर्क कीजिए ऑटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद जौनपुर मो. 9289922089, अहमद खां मण्डी पॉलीटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर ऑटो मोबाइल विशेषरपुर पचहटियां जौनपुर मो. 9289922740  | #NayaSaveraNetwork
Ad


*धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | Grand GOLD & Diomond Exhibition 27 Oct, 28 Oct, 29 Oct & 30 Oct 2024 | 78 वर्षों का विश्वास |  #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें