कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पंकज ने मनाया अपना जन्मदिन | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

रानीगंज। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय, रामापुर में बच्चियों के बीच पहुंच कर पंकज मिश्र ने अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को किताब-कॉपी के साथ ठण्ड के कपड़े भी वितरण किये। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आप सब देश के भविष्य है। विकसित भारत में आप सबकी भूमिका सुनिश्चित होगी। अपने पठन पाठन में पूरी लगन और मेहनत से लगे रहे। अपनी सफलता आपके परिजनों का भी नाम रोशन करेगी। प्रत्येक माँ बाप को अपने बच्चों से बड़ी उम्मीद होती है। आप अपने माता पिता के सपनो को सकार करें। पंकज मिश्र ने विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों के केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिलहाल समाज में ऐसी सोच से बदलाव जरूर आ रहा है। वैसे तो पंकज मिश्र पूर्व में भी वृद्धाश्रम व कुष्ठरोगी आश्रम प्रतापगढ़ में जाकर एवं दिव्यांगजनों के बीच व सेवानिवृत्त सैनिक का सम्मान कर अपना जन्मदिन मना चुके है। उनका यह कार्य समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करता है।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें