महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी ने किया रचनाकारों का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा पुस्तक प्रकाशन योजना के अंतर्गत रचनाकारों के रचनाओं को प्रकाशित कराने का महत्वपूर्ण किया जाता है। हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के अंतर्गत प्रकाशित विमल मिश्र की ‘महाराष्ट्र बलिदानों की धरती’, डॉ. अवधेश राय की ‘स्वाधीनता आंदोलन और हिंदी साहित्य’, डॉ. उषा मिश्रा की ‘हिंदी के विशिष्ट कवि और उनकी कविताएं’, डॉ. उषा दुबे की ‘हिंदी के महत्वपूर्ण कवियों के काव्य में राष्ट्र-प्रेम’ एवं डॉ. अजीत कुमार राय की ‘श्रीरामचरित मानस के झरोखे से श्रीराम और भरत’ पुस्तकों का लोकार्पण मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्यालय में किया गया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे ने उपस्थित रचनाकारों का अंगवस्त्र और पुस्तक देकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अकादमी ऐसी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमी के सहनिदेशक सचिन निंबालकर ने रचनाकारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।