माँ कल आएंगी, हमने धरती पर उपेक्षित माताओं के दर्शन आज ही कर लिए | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रांची। एक अक्टूबर को इनर व्हील क्लब ऑफ राँची साउथ ने मनाया “अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’। अपने गोद लिए ओल्ड ऐज होम “अपना घर” में क्लब की सदस्याओं ने अपनों द्वारा उपेक्षित वृद्ध माताओं के संग ये विशेष दिवस मनाया। उनकी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के अलावा एक वॉकर भी दिया गया। ज्ञातव्य हो कि इनर व्हील क्लब ऑफ राँची साउथ “अपना घर” की माताओं की जरूरतों को पूरा करने हेतु कटिबद्ध है। इन की कहानियाँ कोई लघुकथा नहीं बल्कि एक मार्मिक उपन्यास है। अपनों द्वारा ठुकराई, छली और पीड़ित वृद्ध महिलायें, लटमा स्थित “अपना घर” में संगी साथियों के साथ अपना शेष जीवन बीता रहीं हैं। प्रेसीडेंट नीलम, सेक्रेटरी अन्नू, संगीता, कान्ति, रमा, शिल्पी, अंजना, एंजेला, माया, रीता , शिल्पी सहित कई मेम्बर्स मौजूद थी।