BREAKING

#MumbaiNews : रामायण भारत की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा : संजय सिंह | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। विगत वर्षों की तरह इस साल भी सार्वजनिक रामलीला समिति(रजि)की तरफ से पासपोली विलेज साकी विहार रोड़ नीटी पवई में 17 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रामलीला नाटक महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया है। जय बजरंग रामायण प्रचारक रामलीला सेवा समिति के 25 मजे हुए कलाकार पंडित रामानंद त्रिपाठी के निर्देशन रामलीला का मंचन कर रहे हैं।

उत्तर भारतीय संघ उपाध्यक्ष संजय सिंह ने नारियल तोड़ा और फीता काट कर रामलीला मंचन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि रामलीला भारत की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से भारतीय समाज की पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण किया जाता है। इसके पूर्व पंडित विश्वनाथ दुबे ने नीहाल घनश्याम यादव और राकेश अनिल पांडेय को यजमान बनाकर विधिवत पूजा पाठ और हवन कराया।
मोरजी पटेल ने रामायण और व्यास पीठ की पूजा किया।पूर्व नगरसेविका चन्द्रावती मोरे ने राम सीता की आरती किया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि संजय सिंह ने सैकड़ों राम भक्तों को रामलीला मैदान के भव्य मंच से माईक पर सम्बोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारत की आत्मा में बसे हुए हैं।आज के युवा पीढ़ी के लिए उनका जीवन अनुकरण करने जैसा है। माता-पिता की आज्ञा का पालन और अपने गुरूजनों बड़ों का सम्मान करना हमको रामायण से सिखने के लिये मिलता है।मेरी आंखें आज इस रामलीला के मंच से मेरे परम मित्र और भाई घनश्याम यादव को ढुँढ़ रही हैं।लेकिन अब आने वाले नही हैं।यही विधि का विधान है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।पहले की तरह आगे भी रामलीला के लिये मेरा पूरा पूरा सहयोग रहेगा। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष निहाल घनश्याम यादव और सचिव अनिल पांडेय उपसचिव राकेश अनिल पांडेय कोषाध्यक्ष रामसहाय यादव,भरत सिंह पूर्व नगर सेवक अविनास सावंत,पोपट तिवारी, धर्मप्रकाश शुक्ला,भरत कुमार यादव,दुखहरन यादव,अवधेश तिवारी, प्रो आर के यादव,यादव समाज के तेजतर्रार युवा नेता कमलेश यादव के अलावा परिसर के सैकड़ों रामभक्त पहले  दिन की रामलीला की चौपाई का पुण्य लाभ लिया।रामलीला के अध्यक्ष घनश्याम राम किशोर यादव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें भाव-पूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।समिति की तरफ से सभी अतिथियों को राम दरबार का फोटो शाल और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश यादव और अनिल पांडेय ने अतिथियों तथा सभी राम भक्तों का दिल से आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network Ad
Ad


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें