#JaunpurNews : विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया अस्त्र-शस्त्र पूजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। विजयदशमी युगाब्ध 5126 के पुण्य पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने कार्य के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दशहरे के दिन विजयदशमी कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करता है। यह क्रम तब से चल रहा है जब से संघ की स्थापना हुई। संघ की स्थापना 1925 में विजय दशमी यानि दशहरा के दिन हुई थी।इस दिन सभी स्वयंसेवक पूरे विधि विधान से शस्त्र पूजन करते हैं। संघ छः उत्सवों को समाज को एक संदेश देता है। उनमें है विजयदशमी, वर्ष प्रतिपदा, रक्षाबंधन, मकर सक्रांति, हिंदू साम्राज्य दिवस और गुरु पूर्णिमा।
देखा गया कि टीडी कॉलेज ग्राउंड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर के कार्यकर्ता एकत्रित होकर विजयदशमी का उत्सव मनाये। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के गौ सेवा प्रमुख बांके लाल ने कहा कि हिंदू समाज का सर्वांगीण विकास करना है तो समाज में सभी कुरीतियों जैसे जातिवाद, छुआछूत को नष्ट करना होगा। केवल स्वयंसेवक बना पर्याप्त नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि हमें अपने अंदर की कुरीतियों को नष्ट करना होगा। धीरे-धीरे फिर समझ में व्याप्त कुरीतियों को हमें नष्ट करके एक अच्छे समाज का निर्माण करना होगा जिसमें समाज में स्वयंसेवक एक आदर्श प्रतिमान स्थापित कर समाज का मार्गदर्शन कर सके।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक समाज में हो रही घटनाओं पर दृष्टि रखे जो हिन्दू समाज को तोड़ रही है और उसका सकारात्मक निराकरण का प्रयास करें। आज के समय में बच्चे तो बहुत सारे अंक प्राप्त कर रहे हैं लेकिन उनकी गुणवत्ता में गिरावट आई है। इसके लिए शिक्षक जिम्मेदार हो। यदि शिक्षक ही अपने दायित्व का नहीं निर्वहन करेंगा तो एक आदर्श समाज का निर्माण नहीं हो सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक धर्मवीर ने किया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, नगर कार्यवाह डॉ राजी, जिला पर्यावरण प्रमुख अमित निगम, नगर प्रचारक मंगलेश्वरम महेंद्र, आनंद अतुल, सत्य प्रकाश सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News