#JaunpurNews : भगवान चित्रगुप्त की पूजा करना हर कायस्थ का धर्म है : राकेश | #NayaSaveraNetwork
- आगामी 03 नवंबर यम द्वितीया को होगा चित्रगुप्त मंदिर ने पूजा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। ब्रह्म जो के काया से उत्पन्न भगवान चित्रगुप्त की पूजा प्रत्येक कायस्थ को करनी चाहिए, वह उनके आराध्य है, यह उनका धर्म है, हर कायस्थ के घर में मन मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का वास होना चाहिए। आगामी 03 नवंबर कार्तिकस के शुक्ल पक्ष को यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा रूहट्टा स्थिति चित्रगुप्त मंदिर में 12 बजे दिन में होगी। सभी कायस्थ सपरिवार पूजन में उपस्थित होकर पुण्य के भागीदार बने। उपरोक्त बाते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव/ जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने स्वजातीय बंधुओ को संबोधित करते हुए कही।
अभाकाम द्वारा पूर्व निर्धारित एक बैठक संरक्षक एस सी लाल के नईगंज स्थिति टीनी ट्वायज स्कूल में शनिवार की शाम को हुई।संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, सरस चंद श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त को माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया । आशीष श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, एस सी लाल, सरोज श्रीवास्तव आदि लोगों ने अपने संबोधन में भगवान चित्रगुप्त की महिमा का वर्णन करते हुए चित्रगुप्त पूजा में पहुंचने की अपील किया। सभी आजीवन सदस्यों/ सक्रिय सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्रद्दत सदस्यता प्रमाण वितरित किया गया, साथ उपस्थित सभी कायस्थ बंधुओ को कायस्थ पत्रिका व श्री चित्रगुप्त चालीसा वितरित किया गया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए, 02 नवंबर को नगर पालिका परिषद से चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा तक निकलने वाले भव्य शोभायात्रा में भाग लेने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सर्व सम्मत से तय हुआकि सभी कायस्थ 02 तारीख को शोभायात्रा में भाग लेंगे, 03 तारीख को 12 बजे चित्रगुप्त मंदिर पर पूजा करेंगे तत्पश्चात सांय 06 बजे जनका कुमारी स्कूल हुसैनाबाद में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर श्याम रतन श्रीवास्तव,दया शंकर निगम, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अनूप सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, बाबा धर्मपुत्र अशोक, डॉ संजीव श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अंबुज शिवाजी, अजय, रितेश, विजय, विकास,सूरज, महित श्रीवास्तव आदि स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय अस्थाना ने किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News