#JaunpurNews : अशोक कुमार बने प्रधान संघ के अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : अशोक कुमार बने प्रधान संघ के अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
श्याम चन्द्र यादव

खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने गुरुवार को सोंधी कार्यालय के सभागार में प्रधान संघ कमेटी भंग कर नई कमेटी का गठन किया। नई कमेटी में प्रधानों ने ग्राम पंचायत सैफपुर के प्रधान अशोक कुमार यादव को सर्वसम्मति से अपना नया  अध्यक्ष चुन लिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले प्रधान संघ के अध्यक्ष रहे प्रेमचंद यादव से अधिकतर प्रधान नाराज चल रहे थे। प्रधानों ने एक जुट होकर नया अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए ब्लाक सभागार में प्रधान मो. इसराइल की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। बैठक में कोरम पूरा होने पर प्रधानों एक स्वर में अशोक कुमार यादव को प्रधान संघ का अध्यक्ष घोषित किया। वहीं उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी परमानंद यादव और संगीता देवी के प्रतिनिधि राजकुमार को दिया गया जबकि संतोष सोनकर को महामंत्री बनाया गया है। सचिव की जिम्मेदारी चंद्रशेखर राजभर तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रधान प्रतिनिधि भीमचंद राजभर और सेराज अहमद को दी गई। प्रधान संघ की नई कार्यकारिणी गठन होने के बाद ग्राम प्रधानों ने नव नियुक्त प्रधान संघ के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृपाशंकर राजभर, मो साजिद, गुलाब चंद्र, मो अयाज़, रेखा देवी, रीना, बाबर सिद्दीकी, चंद्र शेखर थानेदार यादव आदि उपस्थित रहे।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें