#JaunpurNews : शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मंगलवार 22 अक्टबूर को हिन्दी विषय की शोध छात्रा सरिता यादव का शोध शीर्षक "स्त्री आंदोलन के संदर्भ में प्रभा खेतान के कथा साहित्य का विश्लेषणात्मक अध्ययन" विषय पर पी-एच०डी० मौखिकी परीक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय,जौनपुर के शैक्षणिक सभागार में  संपन्न हुई। 

पू.वि.वि. के कुलपति द्वारा नामित वाह्य विशेषज्ञ बी.एन.के.बी. पीजी कॉलेज अकबरपुर, अम्बेडकरनगर के हिन्दी विभागाध्यक्ष  प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी  एवं शोध निर्देशक डाॅ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव हिन्दी विभाग,स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, ग़ाज़ीपुर द्वय विद्वान् परीक्षक रहे। अंत में शोधार्थी को पी-एच.डी. मौखिकी संपन्न होने पर उपकुलसचिव शैक्षणिक बबिता सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शैक्षणिक डाॅ० सैयद मोहम्मद अफसर, प्रशासनिक अधिकारी गोपनीय संजय शर्मा, जितेन्द्र शर्मा,डाॅ० बिदुतमल, डाॅ. शशिकला जायसवाल, डाॅ० भावेश त्रिपाठी, हिन्दी विषय के पटल सहायक रघुनंदन प्रसाद यादव, अश्वनी कुमार एवं उपस्थित कर्मचारीगण ने बधाई दी।








*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें