#JaunpurNews : मानव सेवा ही माधव सेवा : विद्याधर त्रिपाठी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तपीठ शीतला चौकियां धाम में इस वर्ष भी शीतला जी महरानी पुरोहित परिवार ट्रस्ट के ट्रस्टी विद्याधर त्रिपाठी ऊर्फ मन्नू गुरु की अध्यक्षता और उनकी पत्नी ट्रस्टी सदस्य मनोज कुमारी की देखरेख में नवरात्रि की नवमी को 151 कन्याओं का पूजन और भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़े पैमाने पर हवन और पूजन विधि विधान से किया गया। सभी कन्याओं को चुनरी आदि के साथ जरूर की वस्तुओं को प्रदान किया गया। कार्यक्रम दोपहर से देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर विद्याधर त्रिपाठी उर्फ मन्नू गुरु ने कहा कि वेदों में कहां गया है कि जहां महिलाओं की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। ट्रस्ट द्वारा वर्षों से कन्या पूजन नवरात्रि के मौके पर किया जा रहा है। इसके साथ ही स्कूलों में छात्रों को पाठ्य पुस्तक, ड्रेस भोजन आदि का नियमित वितरणकिया जा रहा है। मानव सेवा ही माधव सेवा है। इस काम में सभी को आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर डॉक्टर कृतिका त्रिपाठी, अमित शुक्ला, अजय पांडे, अनुश्रृति त्रिपाठी, श्वेता पांडे, प्रज्ञा शुक्ला, आदर्श त्रिपाठी, सुरेश शुक्ला, कृष्णा पांडे, उग्रसेन दुबे, सरोज दुबे, नुतन उपाध्याय,सुरज शुक्ला, देश चन्द त्रिपाठी, राधारमण तिवारी आदि उपस्थित रहे।