#JaunpurNews : समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनी आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती | #NayaSaveraNetwork
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में नगर के मंगलम लॉन मियांपुर में दिन में 11 बजे संस्कृत रामायण के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित पार्टीजनों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर उनके विषय में विचार व्यक्त किया। मौर्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सर्वप्रथम भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित महाकाव्य रामायण की रचना की जिसे उनके नाम पर वाल्मीकि रामायण कहा जाता है। इस मौके पर दीपचंद सोनकर, श्रीराम यादव, लल्लन प्रसाद यादव, लाल बहादुर यादव, हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे रुखसार अहमद, महेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, केशजीत यादव ने संबोधित किया। संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
![]() |
| Ad |



