#JaunpurNews : जनपद में धूमधाम से मनायी गयी वाल्मीकि जयंती | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जनपद में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनायी गयी। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर तहसील, ब्लाक तथा जनपद स्तर पर महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों सहित विभिन्न देवालयों और मन्दिरों में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामायण पाठ आदि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल पर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की गयी थी। संस्कृति विभाग से पंजीकृत कलाकारों के द्वारा विभिन्न मंदिरों में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामायण पाठ, भजन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सोनम सरोज एण्ड पार्टी के द्वारा सदभावना पुल के नवदुर्गा मन्दिर, अब्दुल राशिद एण्ड पार्टी के द्वारा हनुमान मंदिर जलालपुर, विजय बहादुर एण्ड पार्टी के द्वारा हनुमान मन्दिर गौराबादशाहपुर सहित अन्य कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामायण पाठ, भजन आदि कार्यक्रम किया गया।






*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad





नया सबेरा का चैनल JOIN करें