#JaunpurNews : पितृ मुक्ति का प्रमुख साधन है श्रीमद्भागवत महापुराण कथा: आचार्य अमन | #NayaSaveraNetwork
बीके सिंह/आरएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। पितृ मुक्ति का प्रमुख साधन है श्रीमद् भागवत महापुराण कथा। श्रीमद्भागवत महापुराण कथा को भगवान कृष्ण का साहित्यिक अवतार माना जाता है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास और भगवान के प्रति भक्ति गहरी होती है। उक्त बातें वाराणसी के कथा व्यास आचार्य अमन पाण्डेय ने कही। वे जफराबाद कस्बे के नासही निवासी दीनानाथ निगम अमरनाथ निगम के आवास पर चले भागवत सप्ताह ज्ञान कथा के दौरान कही। साथ ही आगे कहा कि जो व्यक्ति प्रभु की सच्चे मन से भक्ति करता है, वह प्रभु का भक्त बन जाता है। प्रभु उसकी हर समय मदद को तत्पर रहते हैं। राजा परीक्षित ने शुकदेव जी महाराज के मुखाविन्द से 7 दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा सुनकर मोक्ष को प्राप्त किया। इसी प्रकार भक्तराज प्रहलाद ने ईश्वर की भक्ति कर अपने पिता हिरण्याकश्प को भगवान नरसिंह द्वारा उद्धार कराया। कथा व्यास आचार्य अमन पाण्डेय द्वारा गणिका, गीध, अजामिल, गज-ग्राह एवं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म महारास, कंस वध लीला का मार्मिक वर्णन किया। उक्त जानकारी देते हुए श्री रामलीला समिति जफराबाद के स्टेज मैनेजर दीनानाथ निगम ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण कथा 19 अक्टूबर से प्रारम्भ है जिसका समापन 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार को होगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक भगवान की कथा हो रही है। इस अवसर पर यज्ञ आचार्य ब्रम्हानन्द गिरि, उपाचार्य इन्द्रजीत पाठक, अतुल्यसेन, संजीव निगम, बृजनन्दन स्वरूप, अंजनी निगम सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News