#JaunpurNews : पानी बहाने के विवाद को लेकर महिला को जेठ ने पीटा | #NayaSaveraNetwork
इजहार हुसैन
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के करमही गांव में बुधवार की शाम को पानी बहाने को लेकर एक महिला को उसके जेठ ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी सुनीता देवी के घर का पानी अपने जमीन में बहता है। महिला का जेठ पानी बहाने से रोकने लगा। महिला ने जमीन को अपना बताते हुए पानी बहाने से रोकने की बात नहीं मानी। इसी बात को लेकर सुनीता के जेठ ने सुनीता के दरवाजे पर चढ़कर उसे गाली- गलौज देते हुए डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल सुनीता ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दिया। पुलिस को आता देख सुनील कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल सुनीता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भिजवाया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि अभी तक उक्त मामले में तहरीर नहीं मिली है।
![]() |
Ad |