BREAKING

#JaunpurNews : चांद का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत | #NayaSaveraNetwork

चेतन सिंह

बरसठी | दिन भर इंतजार के बाद रात में पहले चांद फिर अपने पति का दीदार कर सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत पूरा किया। पूजा का पति की लंबी आयु और अटूट प्रेम का आशीर्वाद मांगा।



करवाचौथ के लिए रविवार की सुबह होते ही सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को करवा चौथ के व्रत की कथा परिवार के सदस्यों को सुनाई। इसके बाद करवाचौथ का पूजन कर चंद्रमा के निकलने का इंतजार करने लगी। रात आठ बजे के बाद जैसे ही आसमान में चांद दिखा, महिलाएं पूजा की थाली सजा कर घरों की छत पर पहुंच गईं, जहां पहले चलनी से चांद को निहारा, फिर चलनी की ओट से अपने जीवन साथी के चेहरे का दीदार किया। इसके बाद करवा से चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की। फिर पति को घर में बनाए गए पकवान खिलाकर अपने व्रत पूर्ण किया।  करवाचौथ का पर्व सोशल मीडिया पर भी दिन भर खूब छाया रहा। इस खास दिन को सहेजने के लिए पति-पत्नी ने मोबाइल से सेल्फी भी ली। व्रत को पूरा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को वाट्सएप पर करवाचौथ की शुभकामनाएं दी। तो वहीं फेसबुक पर भी सेल्फी की फोटो अपलोड की गईं।


नया सबेरा का चैनल JOIN करें