#JaunpurNews : फब्तियां कसने का विरोध करने पर फोड़ा सिर | #NayaSaveraNetwork
प्रीतेश सिंह
केराकत, जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के देवाकलपुर गांव में बुधवार को फब्तियां कसने को लेकर 2 पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार देवाकलपुर गांव निवासी संजय कुमार का आरोप है कि गांव के विकास, विपिन, अजीत और शिवा रास्ते से आते-जाते उन पर फब्तियां कसते थे। बुधवार को भी उन्होंने यहीं किया। विरोध करने पर सबने मिलकर उनकी लाठी डंडे और लात घुसों से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में संजय के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। संजय ने केराकत थाना पहुंच कर उपरोक्त के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News