#JaunpurNews : मांगी नाव केवट आना कहहु तुम्हार मरम हम जाना | #NayaSaveraNetwork
- मोहरियांव में चल रहे रामलीला में सीता हरण का दृश्य देख लोग हुये रोमांचित
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोहरियांव गांव में चल रहे आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति के तत्वावधान में राम—केवट संवाद एवं सीता हरण का मंचन हुआ। रामलीला का शुभारम्भ राम—लक्ष्मण—सीता जी की आरती उतारकर की गयी। श्रीराम के आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने अन्दर समाहित करना चाहिये और सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिये। रामलीला मंचन में राम—केवट संवाद में मांगी नाव केवट आना कहहु तुम्हार मरम हम जाना। संवाद सुनकर पंडाल में श्रोता भावुक हो उठे। केवट प्रभु राम को पहचान जाता है और नदी पार कराने से मना कर देता है। प्रभु राम कारण पूछते हैं तो केवट कहता है कि आपको बैठाने से मेरी नौका औरत बन जायेगी तो मैं क्या करूंगा प्रभु, इसलिये आपके पांव पखारने के बाद ही नौका पार बैठा सकता हूं। फिर प्रभु राम की सहमति से वह उनके पांव को धोकर नौका में बैठाकर नदी को पार कराया। यह मंचन देख दर्शक भाव—विभोर हो गये। दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाये जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। दूसरे दृश्य में रावण द्वारा सीता का हरण का मंचन और माता सीता को बचाने के लिये जटायु एवं रावण का युद्ध का मंचन हुआ। वहीं व्यास जय प्रकाश मिश्र ने गीतों के माध्यम से लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। रामलीला का संचालन महामंत्री भाष्कर मणि तिवारी ने किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


