#JaunpurNews : ट्रेन की चपेट में आकर 45 वर्षीय अधेड़ की मौत | #NayaSaveraNetwork
इजहार हुसैन @ नया सवेरा
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के कादीपुर बनिया बाग निवासी एक 45 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
उक्त गांव निवासी प्यारे लाल चौहान उर्फ वकील उम्र 45 वर्ष किसी काम से सिरकोनी बाजार गए थे।वह काम निपटा कर घर वापस लौट रहे थे।घर से थोड़ी दूर सिरकोनी स्टेशन के पास वे रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।गांव के किसी व्यक्ति की नजर उनपर पड़ गयी।उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।उसकी आवाज सुनकर काफी लोग मौके पर पहुंच गए।जहां पर प्यारेलाल गम्भीर रूप से घायल हो कर अचेत पड़े थे।लोग उन्हें घायलावस्था में तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए।जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

