#JaunpurNews : गोमती में 4 डूबे, 3 को बचाया | #NayaSaveraNetwork

  • बालक की खोजबीन जारी

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के जगदीशपुर पम्प कैनाल के पास गोमती नदी में रविवार को दादी के मौत पर घाट नहाने गया 14 वर्षीय पौत्र गोमती नदी में डूब गया। नदी में डूब रहे तीन अन्य किशोरों को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। ज्ञात हो शिवपुर गांव निवासी धुरेन्द्र सिंह की माता प्रभावती सिंह पत्नी स्वर्गीय राधेमोहन सिंह का 3 अक्टूबर को निधन हो गया था। निधन के बाद घाट नहाने का काम गोमती नदी में हो रहा था। दादी के घाट नहाने नितिन भी जाता था। उसी दौरान नितिन सिंह पुत्र धुरेन्द्र सिंह अपने हमउम्र 4-5 लड़कों के साथ नदी में नहाने लगा। देखते ही देखते उक्त चारों किशोर नदी में डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए तीन किशोरों को बचा लिया लेकिन नितिन का कहीं पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने गोताखोरों को बुलवाकर नितिन की खोजबीन में लगे हैं हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। कई टीम लगातार प्रयास कर रही हैं। घटना के बाद से परिवार में बज्रपात हो गया। नितिन की माँ घटना के बाद अचेत हो गयी है।

 
तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से समस्त देशवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें