#JaunpurNews : सड़क हादसे में कांस्टेबल समेत 3 लोग गम्भीर रूप से घायल | #NayaSaveraNetwork

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात 9 बजे मुन्ना राम इंटर कॉलेज सरायख्वाजा के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक कांस्टेबल समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये। जानकारी के अनुसार जौनपुर शाहगंज मार्ग पर मंगलवार की रात 9 बजे गस्त से थाना पर लौटते समय दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गया। इसमें सरायख्वाजा थाना पर तैनात कांस्टेबल अरुण चौहान और कुन्दन व किशन निवासी देवकली समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने हालात गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि अभी तक किसी के तरफ से प्राथना पत्र नहीं दिया गया है।

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें