#JaunpurNews : 2000 भक्तों को निःशुल्क बाबा विश्वनाथ का दर्शन कराएंगे सतीश तिवारी | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कहते हैं कि मन में यदि दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो आदमी असंभव काम को भी संभव बना देता है। राम जन्मभूमि अयोध्या न्यास से जुड़े युवा समाजसेवी सतीश तिवारी पिछले कुछ अरसे से ऐसे ही काम कर रहे हैं, जो आम लोगों के लिए असंभव प्रतीत होता है। विगत मई महीने में करीब 1000 लोगों को बस द्वारा नि:शुल्क अयोध्या धाम की यात्रा करा चुके सतीश तिवारी आगामी 10 नवंबर को करीब 2000 लोगों को निःशुल्क बाबा विश्वनाथ काशी धाम, वाराणसी की यात्रा पर ले जा रहे हैं। मकसद एक ही है कि जो लोग संसाधनों या वित्तीय समस्याओं के चलते धार्मिक स्थानों की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें बस द्वारा धार्मिक यात्रा कराना। वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ का दर्शन कराने के लिए वे बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित अपने पैतृक गांव सियरावासी के साथ साथ आसपास के सभी गावों में संपर्क कर रहे हैं। आज इसी क्रम में वे अपने सहयोगियों के साथ महमदपुर गांव में पहुंचे, जहां वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने उनके इस नेक काम के लिए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सह आयोजक तथा श्री शंकर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विपिन तिवारी, रचित तिवारी, पंकज मिश्रा ,सौरभ मिश्रा ,प्रवीण तिवारी, सुमित तिवारी के अलावा युवा समाजसेवी राहुल पांडे तथा प्रवेश पांडे उपस्थित रहे।


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network Ad
Ad


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Hero | शुभ मुहूर्त आया | हीरो साथ लाया | इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 40,000/- तक की छूट | HF Deluxe पर 5,500/- की नकद छूट | 1100 से बुकिंग प्रारंभ | हीरो की हर बुकिंग पर पाएं मिल्टन का 5 लीटर का वाटर कूलर | डिलीवरी पर पाएं मिल्टन का कैसेरोल | 90% फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध | डाउन पेमेंट मात्र 8999/- | 15 मिनट में फाइनेंस | सिर्फ आधार कार्ड से फाइनेंस | फिर देर किस बात की जल्द कीजिए और सम्पर्क कीजिए ऑटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद जौनपुर मो. 9289922089, अहमद खां मण्डी पॉलीटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर ऑटो मोबाइल विशेषरपुर पचहटियां जौनपुर मो. 9289922740  | #NayaSaveraNetwork
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें