#JaunpurNews : 2 अक्टूबर का दिन दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है : डॉ. राज यादव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। रमानाथ महाविद्यालय ईशापुर सदर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के प्रतिमा मार्ल्यापण एवं पुष्प अर्पित किया गया। शिक्षक डॉ. राज यादव ने कहा कि आज 2 अक्टूबर है। यह वो शुभ दिन है जब देश एक साथ दो महापुरुषों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का उत्सव मनाता है। आज देश उनके महान विचारों, संघर्ष, योगदान व सादगी को याद कर उन्हें नमन कर रहा है।
इसी दिन भारत के दो महान विभूतियां महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती उपलक्ष्य में पूरे भारत में मनाया जाने वाला एक कार्यक्रम है जो हर साल 2 अक्टूबर को मनाया जाता है और यह भारत में 3 राष्ट्रीय छुट्टियों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। सत्य, अहिंसा, सर्वोदय, और सत्याग्रह और उनका महत्व गांधीवादी दर्शन का गठन करते हैं और ये गांधीवादी विचार के चार आधार हैं। गांधीजी ने राजनीतिक विकास और उन्नति से अधिक सामाजिक सुधार और विकास को महत्व दिया। उन्होंने किसी भी राजनीतिक क्रांति के साथ सामाजिक क्रांति और सुधार की वकालत की।
वही लालबहादुर शास्त्री जी ने असहयोग आंदोलन में शामिल होने के लिए अपने देशवासियों से आह्वान किया था, इस समय लाल बहादुर शास्त्री केवल 16 वर्ष के थे। उन्होंने महात्मा गांधी के इस आह्वान पर अपनी पढ़ाई छोड़ देने का निर्णय कर लिया था। उनके इस निर्णय ने उनकी मां की उम्मीदें तोड़ दीं। उनके परिवार ने उनके इस निर्णय को गलत बताते हुए उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे इसमें असफल रहे। लाल बहादुर ने अपना मन बना लिया था। उनके सभी करीबी लोगों को यह पता था कि एक बार मन बना लेने के बाद वे अपना निर्णय कभी नहीं बदलेंगें, क्योंकि बाहर से विनम्र दिखने वाले लाल बहादुर अंदर से चट्टान की तरह दृढ़ थे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ शोभित श्रीवास्तव, अजय कुमार मौर्य, सर्वेश कुमार, पवन कुमार, धनंजय कुमार सिंह, रवि प्रकाश पाण्डेय, शंकर सिंह बक्स, दीक्षा मौर्या, श्वेता मौर्या, साजिदा बेगम, रेनू गुप्ता सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News