#SultanpurNews : गांधी जी का संदेश हमेशा की तरह आज भी प्रासंगिक: पूर्व आईजी बीपी त्रिपाठी | #NayaSaveraNetwork


  • गांधी जयंती पर नारायण ज्ञान धाम में विविध कार्यक्रम

नया सवेरा नेटवर्क

सुल्तानपुर। करौदींकला क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर तिवारी में स्थित नारायण ज्ञान धाम परिसर में  बुधवार को पूर्व आई.जी. बी. पी. त्रिपाठी के सँयोजकत्व एवं पूर्व प्रवक्ता रामलाल गुप्ता की अध्यक्षता में गांधी जयंती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत तुलसी दास पीजी कालेज कादीपुर के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अपने असाधारण कार्यों  एवं अहिंसावादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी। उन्होंने बताया कि आजादी एवं शान्ति की स्थापना ही उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था। विशिष्ट अतिथि उदयभान सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व के सिद्धांत आधुनिक नेतृत्व पर लागू होते हैं।

नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक एवं पूर्व आईजी बी.पी.त्रिपाठी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की भूमिका की जिक्र करते हुए कहा कि गांधी जी सत्याग्रह के जरिए समाज के कमजोर लोगों को मजबूत बनाये। श्री त्रिपाठी ने कहा कि सत्याग्रह अहिंसक प्रतिरोध सर्वोदय जीवन का रास्ता है। गांधी जी का संदेश हमेशा की तरह आज भी प्रासंगिक है। 

उन्होंने बच्चों को गांधी जी के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए पुस्तक पढ़ने की सलाह देकर ज्ञान अर्जित कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि गांधी का दर्शन सिर्फ भारत की आजादी के लिए एक रणनीति नहीं बल्कि मानवीय गरिमा के लिए एक सार्वभौमिक सिद्धांत था। उन्होंने कहा कि वास्तविक परिवर्तन हमारे भीतर ही शुरू होता है। आज जब हम सामाजिक अन्यायों संघर्षों और पर्यावरणीय संकटों का सामना कर रहे हैं, गांधी का संदेश हमें अच्छी राह दिखाता है। 

पं.रामपाल मिश्र , आशाराम एडवोकेट, विजय बहादुर सिंह ने भी गांधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा  महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन कर मां सरस्वती की वन्दना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।  बच्चों को दिए गये आधारित विषयों पर बच्चों ने  भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

संचालन  डा.हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर रामनारायण सिंह, ब्रजभूषण तिवारी,  डा. रणजीत सिंह, जयनाथ सिंह , बाल्मीकि तिवारी , संजय मिश्र, हरीराम, घनश्याम प्रजापति, बाबूराम प्रजापति समेत काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता युवराज प्रजापति, तनु प्रजापति , अल्का,काव्या मिश्रा,अमावा त्रिपाठी, वैभव सिंह, चांदनी , अंकिता पाल,राज प्रजापति, चांदनी तिवारी,साक्षी तिवारी,शिवांगीतिवारी, श्रेया तिवारी, कृति तिवारी आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें