#JaunpurNews : 18 साल बाद मुर्दा हो गया जिंदा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म कागज की कहानी जौनपुर में भी चरितार्थ हो गई। एक व्यक्ति जिसको 1996 में मुर्दा दिखाकर नामान्तरण आदेश पारित करा लिया गया था अब डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के आदेश के बाद खुली बैठक में वह जिंदा घोषित कर दिया गया।
बता दें कि रामरूप पाण्डेय निवासी ग्राम सलेमपुर तहसील शाहगंज ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था कि फर्जी वसीतयतनामा के आधार पर 8 फरवरी 1996 को रामदवर पुत्र जोखन निवासी ग्राम सलेमपुर तहसील शाहगंज ने उसे मृत दिखाते हुए नामान्तरण आदेश पारित करा लिया गया था। प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रार्थनापत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तहसीलदार न्यायिक शाहगंज को ग्राम सलेमपुर में उपस्थित होकर उक्त फर्जी वसीयत के आधार पर किये गये नामान्तरण आदेश की खुली बैठक आयोजित कर जांच किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
तहसीलदार शाहगंज द्वारा ग्राम सलेमपुर में खुली बैठक की गई जिसमें वर्तमान ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें। सभी लोगों ने रामरूप पुत्र नगेस्सर की पहचान की तथा इनके जीवित होने की पुष्टि की। बैठक के आधार पर न्यायालय तहसीलदार न्यायिक शाहगंज द्वारा समस्त साक्ष्यों का परिशीलन करते हुए फर्जी एवं खुश्की वसीयत के आधार पर पूर्व पारित नामान्तरण आदेश 08 फरवरी 1996 को निरस्त करते हुए पुनः रामरूप का नाम दर्ज किया गया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


