#BareillyNews : शहर में निकली भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा पर सर्व समाज ने फूल बरसाए | #NayaSaveraNetwork
- प्रदेश के वन मंत्री डा. अरुण कुमार, मेयर डा. उमेश गौतम, सांसद छत्रपाल गंगवार व एबीकेएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा एके श्रीवास्तव ने किया शुभारम्भ
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। शहर में निकली भगवान श्री चित्रगुप्त की 17वीं भव्य शोभायात्रा पर जगह जगह सर्व समाज ने फूल बरसा कर स्वागत किया। प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली के बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर उमेश गौतम भी शोभायात्रा के साथ पैदल काफी दूर तक चले। शोभायात्रा का शुभारम्भ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व जीएसटी चीफ कमिश्नर डा. एके श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर मेयर डा. उमेश गौतम, कार्यक्रम अध्यक्ष व भाजपा के अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि भी मौजूद रहे।
टीबरी नाथ मंदिर प्रांगण में अतिथियों के आगमन पर सबसे पहले कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना व संरक्षक डा. पवन सक्सेना, एडवोकेट अमित कुमार बिंदु ने सभी को पटका पहनाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां रथों में सबसे आगे भगवान श्री गणेश का रथ लगाया गया था, जिस पर अखिलेश सक्सेना व अविनाश सक्सेना ने पूजन किया। इसके बाद पुष्पक विमान का रथ लगाया गया था। इसके बाद भगवान श्री चित्रगुप्त जी के स्वरुप का भव्य रथ सजाया गया। बैंड की भक्तिमय धुन और धूमधाम के साथ शोभायात्रा शुरु हुई।
यात्रा टीबरी नाथ परिसर से धर्मकांटा चौराहे पर पहुंची, जहां आर जे वाई एस के अमित भारद्वाज, सौरभ शर्मा और उनकी टीम ने स्वागत किया। इसके साथ ही उपजा प्रेस क्लब की ओर से अनूप मिश्रा, मुकेश तिवारी, विकास सक्सेना आदि ने सभी का स्वागत किया। वन मंत्री डा. अरुण कुमार के कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, विशाल सक्सेना, उदित सक्सेना, नितिन सक्सेना, संजय राय आदि ने स्वागत किया।
नगर निगम पार्षद कपिल कांत, संजय राय, सतीश कातिब ने स्वागत किया। क्षेत्रीय पार्षद व उपसभापति शालिनी जौहरी ने बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के आशू अग्रवाल व अन्य साथियों ने स्वागत किया। अमन कमेटी के कदीर अहमद आदि ने यात्रा का स्वागत किया। व्यापारी नेता मनोज अरोरा ने सभी का स्वागत किया। भावादस के मनोज भारती व विशाल बिंदु आदि ने यात्रा का स्वागत किया। अजिलेश सक्सेना, अंकुर सक्सेना, अश्विनी कमथान, राकेश सक्सेना, आशू आरव दीपक आदि विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों ने भी यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा चित्रगुप्त चौक पर होते हुए गुद्दड़ बाग में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर पर विश्राम हुई। जहां अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अनूप कुमार श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के धार्मिक महत्व को समझाया व समाज को संगठित होने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट रहेंगे तभी हमारी ताकत बनेगी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष व कार्यक्रम के अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि सभी के संगठित रहने से ताकत बनती है। उन्होंने शोभायात्रा के सफल होने पर सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के वन मंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा कि हमारे समाज को एक कड़ी में पिरोना है। पिछले दो हजार साल का इतिहास बताता है कि हमारे समाज की शासन प्रशासन पर पूरी पकड़ रही। आजादी के बाद 50 विधायक थे। आज तीन हैं। हम कहां से कहां आ गए। उन्होंने कहा कि अक्सर सिविल सर्विस का रिजल्ट देखते हैं, इस साल 18 सलेक्ट हुए हैं। उन्होंने चेतना जगाने व आगे बढ़ने का मंत्र दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने किया। इस अवसर से पर अनिल कुमार एडवोकेट, संजय सक्सेना संजू, सुधांशु सक्सेना, विकास सक्सेना, निर्भय सक्सेना, संभव शील, पंकज जौहरी, प्रवेश वर्मा, प्रदीप मधवार, विजय सक्सेना, डॉ प्रमोद सक्सेना, सचिन श्याम भारतीय, अलका सक्सेना, प्रतिभा जोहरी, रचना सक्सेना, ललिता सक्सेना, डा. पूजा सक्सेना, सुशील सक्सेना सी बी गंज के राजन श्रीवास्तव, सुशील सक्सेना, मेघा मेंशन की टीम, अमित सक्सेना पुत्तन सक्सेना करगैना एवं पीलीभीत की पूरी टीम के अलावा सर्वेश रस्तोगी, विशाल मेहरोत्रा राजू अरोरा, अन एल गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।