#BareillyNews: चित्रगुप्त शोभायात्रा 27 अक्तूबर को निकलेगी, सफलता के लिए किया संपर्क | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। कायस्थ चेतना मंच ने आज कायस्थ समाज की जागरूकता व 27 अक्तूबर को भगवान चित्रगुप्त की निकलने वाली शोभा यात्रा को और व्यापक बनाने पर समाज के लोगो के सुझाव लिए। और जनसंपर्क भी किया। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु एडवोकेट ने बताया कि रविवार 27 अक्तूबर को भगवान टीबरी नाथ मंदिर से 17वीं शोभा यात्रा पूर्व वर्षो की भांति निकलेगी। यह शोभायात्रा धर्मकांटा चौराहा, कृष्णलीला स्थल, चित्रगुप्त चौक होकर गुद्दड़बाग के चित्रगुप्त मंदिर पर विश्राम लेगी।
इसी संबंध में करगैना में सफल बैठक में रविंद्र सक्सेना, अमित सकसेना, वीरेंद्र सकसेना, अन्नु, भाई, राकेश, पन्नु, सुशील, रविंद्र दीपक, राजीव, विवेक मोहन, रामकुमार, अजय पाल, अशोक कुमार, एस के कुलश्रेष्ठ कृष्ण ओतार, कमल, सुधीर, मोहित, मंदीप, राजेश कातिव, प्रदीप कुमार, पंकज सकसेना आदि लोग उपस्थित रहे। इसके बाद छवि सक्सेना के निवास पर हुई बैठक में शोभायात्रा की सफलता के लिए डोर टू डोर संपर्क करने पर भी चर्चा हुई। डॉ पवन सक्सेना ने समाज के बाहुल्य वाले अलग अलग क्षेत्रों में रोज भ्रमण पर भी जोर दिया।