#VaranasiNews: डीएम ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं, दिए निर्देश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। जिलाधिकारी एस० राजलिंगम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की शिकायतों को सुना. उन्होंने शिकायतों के मद्देनजर सम्बंधित अधिकारियों को शासन के मन्सानुरुप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिय। उन्होंने कहा कि जो भी जन सुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है, उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय कराएं। साथ ही शिकायतों की सुनवाई में किसी भी तरह की लापरवाही न होने पाए।


