BREAKING

#VaranasiNews: मिर्जामुराद में दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, बुझ गया घर का था चिराग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोषणा गांव स्थित नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर ओवर ब्रिज के समीप दो बाइक की टक्कर में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक स्कूटी सवार पुलिस घायल हो मौके से भाग निकला, सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों वाहनों को थाने पर उठवा ले गई।

जानकारी के मुताबिक, भोरकला/मनकईया (मिर्जामुराद) गांव निवासी रोहित गौड़ (23 वर्ष) अपनी स्प्लेंडर बाइक द्वारा वाराणसी से अपने घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान किराए पर रह रहे एक पुलिस कर्मी अपना पुलिस लगी लोगों ओला बाइक से निकल सर्विस रोड ज्यो हीं आया कि दोनों बाइको में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दोनों बाइक को लेकर थाने ले आई। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र व अविवाहित बताया गया। वह एक दूध डेयरी कंपनी में काम करता था। पिता की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है। पिता के मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी इसी पर थी। इस घटना से मृतक की मां सूडनी देवी व बहन का रो रो कर बुरा हाल रहा।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें