#VaranasiNews: अब इसरो की सैर करेंगी काशी की छात्रा श्वेता सत्ते | #NayaSaveraNetwork





  • मजदूर की बेटी श्वेता इसरो में वैज्ञानिकों के साथ ब्रह्मांड के रहस्यों को समझेगी
  • अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा हैं श्वेता सत्ते
  • स्पेस आर्ट और बेस्ट प्रोडक्ट डेवलपमेंट कंपटीशन के आधार पर छात्रा का हुआ चयन

सुरेश गांधी @ नया सवेरा 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालय, वाराणसी के करसड़ा की कक्षा सात की छात्रा श्वेता सत्ते को इसरों देखने का मौका मिला है। श्वेता अपने स्कूल की टॉपर है और उसका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में हुआ है। श्वेता अब वैज्ञानिकों से मिलकर ब्रह्मांड के रहस्यों को जानेंगी। जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी ने फोन कर उनके अभिभावक को यह जानकारी देते हुए बताया है कि श्वेता सरकारी खर्चे पर बेंगलुरु स्थित इसरो की सैर करेंगी। मई 2024 में 15 दिवसीय “उत्कृष्ट अटल प्रोग्राम“ के कार्यशाला के माध्यम से श्वेता की प्रतिभा एवं कौशल को निखारने का प्रयास किया गया था।

अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि विद्यालय की टॉपर छात्रा श्वेता सत्ते का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भ्रमण के लिए हुआ है। वे यहां वैज्ञानिकों से मिलेगी और अंतरिक्ष विज्ञान को समझेंगी। उन्होंने बताया कि 4 मई से 18 मई 2024 तक 15 दिवसीय “उत्कृष्ट अटल प्रोग्राम“ कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय की ओर से विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान स्पेस आर्ट और बेस्ट प्रोडक्ट डेवलपमेंट कंपटीशन भी कराया गया था। इसमें योग्यता के आधार पर छात्रा का चयन हुआ है। कार्यक्रम में छात्रों को अंतरिक्ष के रहस्यों और भारत के अंतरिक्ष उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्हें व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से आधुनिक तकनीकों से परिचय कराया गया था। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए एकेडमिक एवं एक्टिविटी का आयोजन किया जा रहा है।

योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों में अटल आवासीय विद्यालय संचालित कर रही हैं। इस क्रम में वाराणसी के करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में निर्माण श्रमिकों, कोरोना कॉल में निराश्रित और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चे निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अटल आवासीय विद्यालय में छात्र -छात्राओं के रहने के लिए अलग-अलग छात्रावास बने हुए है। बोर्डिंग विद्यालय में पाठ्यक्रम सीबीएसई बोर्ड पर आधारित है। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षाएं स्मार्ट क्लास है। सीसीटीवी,सोलर पैनल, कंप्यूटर लैब ,एस्ट्रोनॉमी लैब आरओ का स्वच्छ पेयजल ,खेल गतिविधियां, यूनिफार्म, किताब,नोटबुक भोजन आदि सभी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क है।

  • बच्चों को तकनीकी क्षेत्र में आगे ले जाना है : अमरनाथ 

अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा वाराणसी के प्रधानाचार्य डॉ.  अमरनाथ राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अटल आवासीय विद्यालय योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में निराश्रित और गरीब बच्चों के लिए यह अत्यंत महत्पूर्ण व बड़ी पहल है। ये विद्यालय मॉडल स्कूल के रूप में जाना जाएगा। यहां शिक्षा के साथ अच्छा नागरिक बनने के लिए मूल्यों, संस्कारों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे विद्यार्थी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

  • अंतरिक्ष में जाने का है सपना

अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी की छात्रा श्वेता का कहना है कि बड़े होकर वह अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहती है। सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्री बनकर देश का नाम रोशन करना चाहती हूं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें