BREAKING

#BareillyNews: शंखनाद एवं पंडित राधेश्याम की गजल संग्रह का उमेश गोतम ने किया विमोचन | #NayaSaveraNetwork



निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 
बरेली। श्री हरे राम ग्वाल-बाल भगवती सेवा समिति द्वारा अपने 44 वें वार्षिकोत्सव के समापन पर भगवान राम पर बौद्धिक संगोष्ठी, पुरस्कार वितरण एवं धार्मिक पत्रिका शंखनाद का विमोचन के अलावा हरिशंकर शर्मा  द्वारा लिखित पुस्तक राधेश्याम कथा वाचक की गजलों का भी मुख्य अतिथि डॉ उमेश गौतम द्वारा विमोचन किया गया। 
सुभाष नगर की अवध कॉलोनी स्थित श्री हरे राम नव दुर्गा मंदिर के पवित्र प्रांगण में मेयर डॉ उमेश गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि  संस्था द्वारा किए जाने वाले  कार्य  प्रशंसनीय हैं। 


आज हमे  अपनी पीढ़ियों के बारे में अपने परिवार को अवगत कराने की जरूरत है। उन्होंने पंडित राधे श्याम पीठ की  विश्वविद्यालय में स्थापना में पूर्ण सहयोग का आश्वसन दिया। उन्होंने कहा समाज में जनकल्याण की भावना से और जन जागृति के उद्देश्य से किए जाने वाला के सांस्कृतिक महोत्सव निश्चित ही अपने आप में अनूठा एवं विलक्षण है। 



उन्होंने इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकाशित की जाने वाली अनियतकालिक धार्मिक पत्रिका शंखनाद के 22 वें अंक का विमोचन भी किया।समापन कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ अनिल मिश्रा द्वारा संयोजित बौद्धिक परचर्चा विषय भारतीय संस्कृति के उन्नायक श्री राम कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के महापौर डॉ उमेश गौतम  द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य देवेंद्र देव रहे।



बौद्धिक संगोष्ठी में डॉ हेमंत शुक्ला, डॉ राजेश शर्मा, रंजीत पांचाले, रमेश गौतम, दीप्ति भारद्वाज, लवलेश दत्त,  डॉ अनिल मिश्रा,  ने अपने मनमोहन वक्तव्य के माध्यम से बौद्धिक चर्चा में राम से जुड़े कई बिंदुओं को याद दिलाते हुए समाज से उन्हें आत्मसात करने की सलाह दी । साथ ही चर्चा को गहनतम ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भावपूर्ण कार्य किया। मंच का संचालन डॉ.अवनीश यादव ने किया।  सभी उपस्थित लोगों को शंखनाद पत्रिका वितरित की गई।


इस अवसर पर विशेष रूप से राधेश्याम कथा वाचक  के सुपुत्र संजय शर्मा  के अतिरिक्त डॉ विमल भारद्वाज, डॉ दीपंकर गुप्त, कलम बरेली के संपादक निर्भय सक्सेना,  नरेंद्र मिश्रा एडवोकेट, शांतनु मिश्रा एडवोकेट आलोक तायल पूर्व पार्षद डॉ.अजय शर्मा, सुशील सक्सेना आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नगर की जिला सूचना अधिकारी श्रीमती नीतू कन्नौजिया मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र विदाई समारोह में संस्था के समस्त नन्हे मुन्ने पाल वालों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और इस अवसर पर संस्था द्वारा अपने समस्त कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। जिनमें सम्मानित होने वाले कलाकारों में प्रमुख डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा,  डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. यशवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, कमल किशोर, आयुष शर्मा अनमोल हिंडोनिया रोहित गोस्वामी आलोक कश्यप शिवांश रघुवंशी सिद्धांत श्रोत्रिय ऋषि सक्सेना देव कश्यप  ऋषभ शर्मा अवनीश, गौरव कश्यप रोहन यादव आलोक कश्यप काजल सक्सेना नव्या श्रीवास्तव सिमरन सक्सेना निहारिका कोमल आयुषी सक्सेना एवं मानवी के अतिरिक्त अंकित महेश्वरी यश राजपूत सुधीर कश्यप रणजीत सिंह राकेश कश्यप दिनेश कश्यप चिराग सक्सेना आदि प्रमुख रहे। वार्षिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री मुकेश कुमार शर्मा अनिल सक्सेना कपिल सक्सेना पंकज सक्सेना, राजेंद्र कुमार, शंकर लाल कश्यप, नारायण दास, यश ठाकुर प्रदीप अग्रवाल हर्षित भारद्वाज मनोज सक्सेना नीरज मेहरोत्रा संजीव सक्सेना शैलेंद्र शुक्ला डॉ अनिल मिश्रा भारतेंदु सिंह शैलेंद्र सिंह आदित्य प्रताप सिंह तनिष्क सिंह आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें