BREAKING

#BiharNews: मवेशी चोरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बिहार। राजधानी पटना के बाहरी इलाके में कथित तौर पर मवेशी चोरी करने आए अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात फतुहा के अराई दीह गांव में हुई। मृतक की पहचान उपेंद्र मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जब उपेंद्र के भतीजे राजीव को इस घटना के बारे में पता चला तो दिल का दौरा पड़ने से उसकी भी मौत हो गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) (फतुहा-2) पंकज कुमार ने बताया,‘‘पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात मवेशी चोरों ने उपेंद्र मांझी को गोली मार दी है। पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पैर में गोली लगने से घायल मांझी को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मांझी के भतीजे राजीव को घटना की जानकारी हुई तो उसकी भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें