#MumbaiNews : समरस फाउंडेशन ने किया डॉ नागेश पांडेय का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज मुंबई पब्लिक हिंदी स्कूल ,सांताक्रुज पूर्व के कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाध्यापक डॉ नागेश पांडेय का उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में उनका सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर यूनियन नेता दिनेश शर्मा, विवेक राय , अखिलेश पटेल उपस्थित रहे।

