BREAKING

#JaunpurNews : ओजस्वी यादव ने दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर किया नाम रोशन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ,जौनपुर के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव की होनहार बेटी ओजस्वी यादव ने एक बार फिर गोल्ड मेडल जीतकर बदलापुर का नाम रोशन किया है। ओजस्वी ने दो वर्ष पूर्व ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। इस वर्ष बाबतपुर में चल रहे सीबीएससी द्वारा आयोजित ईस्ट जोन क्लस्टर में उसने दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर अपनी योग्यता साबित कर दी है। ओजस्वी द्वारा दोबारा गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, जिला मंत्री डॉ भानु प्रताप राव, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा ,मंत्री राय साहब यादव,जिला मीडिया प्रभारी गौरव यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ,विनोद यादव, सच्चिदानंद यादव, अभिषेक तिवारी, विकास दुबे समेत अनेक गणमान्य लोगों लोगों ने बधाई एवं शुभकामना दी है।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें