BREAKING

#MumbaiNews: उत्तर भारतीय समाज भाजपा के साथ : चित्रसेन सिंह | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा उत्तर भारतीय समाज के आत्म सम्मान और आत्म गौरव का साथ दिया है। समाज के हितों और सुरक्षा को लेकर पार्टी ने हमेशा खुलकर उत्तर भारतीय समाज का समर्थन किया है। यही कारण है कि उत्तर भारतीय समाज,भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने हमारे संवाददाता के साथ की गई मुलाकात के दौरान उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज संघर्षशील समाज रहा है । महाराष्ट्र के विकास में उत्तर भारतीयों का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना की सफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अबतक महाराष्ट्र की डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोकोपयोगी योजनाओं की सराहना करते हुए चित्रसेन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत के साथ फिर एनडीए की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र की जनता जानती है कि प्रदेश का बहुमुखी विकास सिर्फ और सिर्फ एनडीए सरकार ही कर सकती है ।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें