#BandaNews: बांदा का बेटा अमेरिका में देगा साहित्यिक व्याख्यान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बांदा। उप्र. परिवहन विभाग में राजपत्रित अधिकारी बांदा जिले के पिपरहरी गांव के साहित्यकार केडी सिंह गौर अमेरिका (नार्थ) में स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित 'हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति : भारत - ग्वाटेमाला की सांस्कृतिक साझेदारी' विषय पर आयोजित गोष्ठी में व्याख्यान देंगे।
पिपरहरी गांव में प्रतिष्ठित घराने के सदस्य गौर साहित्यकार भी हैं। वर्तमान में वह गाजियाबाद में भारटीओ (प्रवर्तन) पद पर कार्यरत हैं। अमेरिका के ग्वाटेमाला में 25 सितंबर को भारतीय दूतावास में कार्यक्रम हो रहा है। भारतीय राजदूत मनोज कुमार मोहापात्रा ने केडी सिंह गौर को भेजे आमंत्रण पत्र में हिंदी और साहित्य में गौर के कार्यों की सराहना की। कहा कि उनकी उपस्थिति से भारत तथा ग्वाटेमाला के बीच सांस्कृतिक संबंध होंगे। मजबूत केडी सिंह प्रदेश सरकार ने गौर। स्रोतः स्वयं गौर को अमेरिका जाने की अनुमति भी दे दी है। बांदा डीसीडीएफ पूर्व अध्यक्ष और लेखक सुधीर सिंह ने बताया कि गौर की अब तक 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हिंदी की विधाओं, संस्मरण, व्यंग, उपन्यास, जीवनी, कविता तथा एकेडेमिक लेखन पर उन्हें महारत हासिल है।


