अमित सक्सेना 'बिंदु' उप्र आवास विकास परिषद के अधिवक्ता पैनल में नामित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। अमित सक्सेना 'बिंदु' एडवोकेट को उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अधिवक्ता पैनल में शासन के द्वारा नामित किया गया है। अमित सक्सेना बरेली बार एसोसिएशन में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हैं। कायस्थ चेतना मंच के महासचिव अमित सकसेना बिंदु डीएवी कालीचरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइंस बरेली में अध्यक्ष, आर्य कन्या महाविद्यालय भूड बरेली में भी प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के अलावा पैनल एडवोकेट एवं लीगल आडीटर- सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, बरेली में भी नामित हैं। कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, राजन विद्यार्थी सी ए, अध्यक्ष संजय सक्सेना, निर्भय सक्सेना, वी के सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, मानव सेवा क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने शुभकामनाएं दी।