#MumbaiNews: महापौर पुरस्कार के लिए अशोक दशरथ हांडे देशमुख का चयन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए महापौर पुरस्कार अत्यंत प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। इस वर्ष जिन शिक्षकों का महापौर पुरस्कार के लिए चयन किया गया है उनमें शिवड़ी कोलीवाडा मनपा माध्यमिक मराठी शाला के आदर्श शिक्षक अशोक दशरथ हांडे देशमुख का समावेश है। श्री देशमुख इस समय संत तुकाराम महाराज पर रिसर्च कर रहे हैं। विद्यार्थियों की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रशासकीय अधिकारी किशन पावडे पाटिल समेत अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें