#MumbaiNews : अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का व्याख्यान व काव्य संध्या संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका पांडे ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के अवसर पर हिंदी व्याख्यान और काव्य संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें 15 कवियों ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार आजमगढ़ से पधारे उदय नारायण सिंह निर्झर और मुख्य अतिथि सत्यवती मौर्य रही। काव्य संध्या का संचालन पवन तिवारी ने किया। हिन्दी को
राष्ट्रीय भाषा बनाया जाए इस पर सबने अपने विचार रखे और कविता पाठ किया। कवियों में संपूर्णानंद द्विवेदी, अनिल कुमार चंचल, पवन तिवारी, भारत भूषण शारदा, अलका पांडेय, ऊषा साहू, नीरजा ठाकुर, डॉ अनु, मंजू गुप्ता, एनके मिश्रा, सत्यवती मौर्य, उदित नारायण निर्झर, ओम प्रकाश पांडेय, डॉ. प्रमोद पल्लवित, हरेंब तिवारी आदि ने अपने विचारों को रखा और काव्य पाठ किया। अंत में पवन तिवारी ने अभार व्यक्त किया।