BREAKING

#MumbaiNews: गणपति बप्पा के दर्शन करने एड. राजकुमार मिश्रा के घर पहुंचे लल्लन तिवारी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। महाराष्ट्र में चल रहे गणेशोत्सव  की धूम के बीच देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन और प्रख्यात समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के युवा अधिवक्ता एडवोकेट राजकुमार मिश्रा के धोड़देव,भायंदर पूर्व के न्यू साईं चरण कंपलेक्स स्थित उनके निवास पर पांच दिनों के लिए स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन कर देश की शांति सद्भावना और विकास की प्रार्थना की। इस अवसर पर एड. मिश्रा के बड़े भाई तथा मीरा भायंदर रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, आदर्श मिश्रा, आर्यन मिश्रा, नमन मिश्रा तथा मृत्युंजय मिश्रा उपस्थित रहे ।एडवोकेट राजकुमार मिश्रा व्यस्तता के बावजूद पिछले अनेक वर्षों से लगातार अपने घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित करते आ रहे हैं, जिनका दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें