#MumbaiNews: दुबे इस्टेट में स्थापित गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा पूरा परिवार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वसई। नालासोपारा पूर्व स्थित दुबे इस्टेट में स्थापित गणपति बप्पा की भक्ति और पूजा में पूरा परिवार लगा हुआ है। महानगर के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने कल गणपति बप्पा का दर्शन कर दुबे परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दुबे परिवार की तरफ से शिवसेना नेता नवीन दुबे, नरेश दुबे तथा मानव दुबे के अलावा अरुणेंद्र दुबे और सर्वेश दुबे उपस्थित रहे। नवीन दुबे ने बताया कि दुबे परिवार की तरफ से अनेक स्थानों पर गणपति बप्पा की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा की कृपा और आशीर्वाद से ही सारी कामनाएं पूर्ण की जा सकती हैं।


