BREAKING

#MPNews: दो समूहों के बीच झड़प में एक की मौत, सात घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मध्य प्रदेश। शाजापुर में कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार शाम दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उज्जैन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संतोष सिंह ने बताया कि जिले के मक्सी कस्बे में पिछले दो दिन से दो पक्षों के बीच तनाव था और बुधवार शाम को दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। शाजापुर के पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। हालांकि, बुधवार को हुई झड़प के पीछे की असली वजह की जांच की जा रही है।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें