#KolkataNews फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में दो लोग घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कोलकाता। महानगर के मा फ्लाईओवर पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब मोटरसाइकिल सवार ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और रेलिंग से टकरा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पर पीछे बैठा व्यक्ति फ्लाईओवर से उछलकर सड़क पर गिर गया। उसका एसएसकेएम अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं और उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें