#NewDelhiNews : दिवाली से पहले रेल यात्रियों के लिए तोहफा, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ये बड़ा ऐलान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है जिसके चलते ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ने लगती है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने हाल ही में बड़ा ऐलान किया है जिसके अनुसार, ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे इसके अलावा स्पेशल ट्रेने भी शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री ने दी है। बताया जा रहा है कि, दशहरा से छठ पूजा तक ट्रेनों में बड़ी संख्या के साथ यात्री सफर करते है इसे लेकर भारतीय रेलवे भी समय-समय पर यात्रियों को सुविधा देती है।


  • जानिए क्या है रेलमंत्री का खास तोहफा
आपको बताते चलें कि, केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नया ऐलान किया है। इसमें कहा, “आगामी त्योहारी सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए। 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं।” इस सुविधा से लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

  • रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला
आपको बताते चलें कि, आने वाले त्योहारों के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. इस बार सरहिन्द, सहरसा, अम्बाला कैंट मार्ग पर 7 फेरों के लिए साप्ताहिक अनारक्षित त्योहारी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को घर लौटने में आसानी होगी।

इसके अलावा रेलवे समय-समय पर यात्रियों के लिए त्योहारी सीजन पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की सुविधा देती है इस बार फिर रेलवे ने यात्रियों के लिए नई सुविधाएं देने की तैयारी कर ली है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें