#JaunpurNews : पूरी शानो शौकत से मनाया गया जश्ने ईद ए मिलाद उल नबी | #NayaSaveraNetwork

  • जलसे में रातभर अंजुमनों ने सुनाए नातिया कलाम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। ऐतिहासिक ईद ए मिलाद का जलसा और जुलूस अपनी परंपरा के अनुसार मनाया गया। इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद स.अ.व. के जन्मोत्सव को इस्लामिक कैलेंडर हिजरी के अनुसार 12 रबीउल अव्वल को मनाया जाता है। जिसके उपलक्ष्य में शहर में एक ऐतिहासिक जलसा व भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस अपनी परंपरा के अनुसार शाही ईदगाह के मैन गेट से उठा उसको हरी झंडी दिखा कर सदर सद्दाम हुसैन व उनकी टीम द्वारा रवाना किया गया। 

#JaunpurNews : पूरी शानो शौकत से मनाया गया जश्ने ईद ए मिलाद उल नबी | #NayaSaveraNetwork


जुलूस देर रात अपने पूरे शानो शौकत से शाही अटाला मस्जिद पर पहुंचकर एक जलसे के रूप में तब्दील हो गया,इस बीच रास्ते भर विभिन्न अखाड़े अपने-अपने हुनर का मुजाहेरा किए वहीं विभिन्न प्रकार की अंजुमन नातिया कलाम सुनाती हुई रात भर शहर को गुलजार करती रही,शहर को रंग बिरंगी झालरों, लाइट बत्ती वह झंडों से सजाया गया,जिले के ही नहीं बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के भी लोग उक्त ऐतिहासिक मेले में आए और सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर इस ऐतिहासिक दिन में शामिल हुए।

#JaunpurNews : पूरी शानो शौकत से मनाया गया जश्ने ईद ए मिलाद उल नबी | #NayaSaveraNetwork

इस मौक़े पर रियाजुल हक ने बताया की हजरत मोहम्मद सल्ललाहों अलैह व सल्लम का जन्म अरब के मक्का शहर में 570 ईस्वी में हुआ था और 8 जून 632 ईस्वी में उनकी वफात हुई थी वह एक ईश्वरवाद में विश्वास रखते थे और इस्लाम धर्म के पहले पैगंबर आदम से लेकर इस श्रृंखला में इब्रााहिम,मूसा, ईशा आदि पैगंबरों की तरह वह इस्लाम के आखिरी पैगंबर हैं। और उन्होंने पूरी दुनिया को एक ईश्वर और निराकार ईश्वर का संदेश दिया जिसको पूरी दुनिया में उनके फॉलोअर मानते है। कोतवाली स्थित कंट्रोल रूम से मज़हर आसिफ, अज्वद कासमी कासमी संयुक्त रूप से संचालन करते रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें