#JaunpurNews : जौनपुर की बेटी बनने जा रही मुख्यमंत्री | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शीराज-ए-हिन्द की धरती पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस धरती ने देश को बहुत कुछ दिया है। इसी क्रम में इस धरती के नाम एक और उपलब्धि होने जा रही है वह है दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद। जौनपुर की धरती की बेटी आतिशी अब दिल्ली की गद्दी संभालने जा रही हैं। आपको बता दें कि आतिशी के पिता विजय सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे। विजय सिंह जौनपुर के ही मूल निवासी हैं।
गौरतलब हो कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर निकलते ही सबसे बड़ा दांव खेला। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से सियासी गलियारे में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बहुत कम लोगों को ही यह जानकारी है कि आतिशी जौनपुर की मूल निवासी हैं। उनके पिता प्रोफेसर विजय सिंह वामपंथ विचारधारा के गहरे प्रभाव में रहे हैं। यही वजह रही कि बेटी आतिशी के नाम के साथ उन्होंने वाम विचारक मार्क्स और लेनिन दोनों का नाम मिलाकर मार्लेना टाइटल जोड़ा था।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

