#JaunpurNews : महेंद्र यादव की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। हिन्दी विषय के शोध छात्र महेन्द्र यादव का शोध शीर्षक 'भारतीय नवजागरण और कामायनी' विषय पर पीएचडी मौखिकी परीक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सभागार में शनिवार को हुई। पूविवि के कुलपति द्वारा नामित वाह्य विशेषज्ञ प्रो. राकेश सिंह (हिन्दी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज) एवं शोध निर्देशक प्रो. मदन मोहन पाण्डेय (हिन्दी विभाग, श्री शिवा पीजी कॉलेज तेरही कप्तानगंज, आजमगढ़) द्वय विद्वान् परीक्षकों ने विविध प्रश्न किये जिसका महेंद्र यादव ने संतोषजनक जवाब दिया। तदुपरांत वाह्य विशेषज्ञ एवं शोध निर्देशक द्वारा शोधार्थी को शोध उपाधि प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई एवं शोध प्रबंध को प्रकाशन योग्य बताया।
![]() |
Ad |
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News