BREAKING

#JaunpurNews : भारत विकास परिषद शौर्य ने मनाया तीज उत्सव | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य द्वारा सावन एवं तीज उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या, विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक भूमिका में डा. प्रियम्बदा सिंह, डा. प्रियंका श्रीवास्तव तथा कंचन पाण्डेय, डा. शिल्पी सिंह, अंजू सिंह, प्रियंका पाण्डेय, रविन्दर कौर, सुधा पाण्डेय द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीत गाया। नई सदस्य रोली श्रीवास्तव ने कजरी गायन किया। इसके पश्चात संस्था की सभी महिला सदस्यों द्वारा संगीतमय अन्ताक्षरी और विभिन्न प्रकार की रचनात्मक प्रतिस्पर्धा की गयी। जिसमें थाली सजाओ प्रतियोगिता में शालिनी निगम को प्रथम, मीनू श्रीवास्तव को द्वितीय एवं प्रियंका पाण्डेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 



चूड़ी डालो प्रतियोगिता में रंगोली सिंह प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय एवं मीनू श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। म्यूजिक चेयर में डा. एकता कन्नौजिया प्रथम व साधना जायसवाल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बच्चों के गेम में दौड़ प्रतियोगिता में उत्कर्ष उपाध्याय को प्रथम, आलोक सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में उत्कर्ष उपाध्याय को प्रथम, अपेक्षा सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती मनोरमा मौर्या ने कहा कि शौर्य निरन्तर सेवा और संस्कार के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। साथ ही साथ ही महिलाओं द्वारा आयोजित आज का ये कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय है। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मण्डल के द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा संस्था की सभी महिला सदस्यों को श्रृंगार सामग्री उपहार स्वरूप दी गयी। संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में डा. पूनम सिंह, सावित्री सिंह, निशा गिरि, जया सिंह, रीना उपाध्याय, सरस्वती पाण्डेय, वन्दना सरकार, शालिनी श्रीवास्तव, खुशबू निगम, अनीता सिंह, सुस्मिता सिंह, ज्योसना साहू, कंचन मिश्रा, बबिता उपाध्याय आदि उपस्थित रहीं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें